फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Posted on 80 polling stations Voters will have 250 friends

80 पोलिंग बूथों पर तैनात  होंगे 250 मतदाता मित्र

Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विकलांग और वृद्ध मतदाताओं का डलवाएंगे वोट 
 विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में नौ पोलिंग सेंटर सहित जिले में 30 पोलिंग सेंटर के 80 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इन पोलिंग बूथों पर करीब 250 मतदाता मित्र बनाए जाएंगे। मतदाता मित्र मतदान करने के लिए आने वाले वृद्ध और विकलांग मतदाताओं की पोलिंग कराने में मदद करेंगे। 

जिले के 2325 पोलिंग बूथों पर 15 फरवरी को मतदान किया जाना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 80 पोलिंग बूथों को सजाकर वहां हेल्प डेस्क, मेडिकल किट, वेटिंग रूम, वाशरूम, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं, इन पोलिंग बूथों पर लगाए जाने वाले 250 मतदाता मित्रों को पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। मतदाता मित्र मतदान के लिए आने वाले लोगों को उनका बूथ बताने के साथ ही लोगों को घरों से बुलाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। स्वीप प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मतदाता मित्रों के रूप में छात्र-छात्राओं को लगाया जाएगा। ये वोट डलवाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed