फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   positive news in district.

Budaun News: एक हजार तक के कपड़ों पर घटी जीएसटी दर, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 14 Sep 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 14 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
positive news in district.
सचित वैश्य। - फोटो : mathura
बदायूं। कपड़ा व्यापारी जीएसटी की नई दर लागू होने से खुश हैं। उनका कहना है कि सरकार ने एक हजार रुपये की कीमत वाले कपड़ों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। जबकि 2500 रुपये से ऊपर वाले कपड़ों पर 12 प्रतिशत ही जीएसटी लागू है। इससे कमजोर तबके के लोगों का रेडीमेड्स के प्रति रुझान बढ़ेगा और वह कपड़े खरीद सकेंगे। इससे व्यापार को रफ्तार मिलेगी। 12 प्रतिशत को भी पांच प्रतिशत स्लैब में लाने की मांग व्यापारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों की प्रतिक्रिया

अब हर कोई खरीद सकेगा रेडीमेड कपड़ा
रेडीमेड कपड़ों और मेड-अप वस्तुओं पर 2500 रुपये प्रति पीस पर जीएसटी 12 प्रतिशत है। 1000 रुपये प्रति पीस पर जीएसटी कम कर पांच फीसदी तक की है। इससे अब हर व्यक्ति रेडीमेड कपड़ा खरीद सकेगा। किफायती परिधानों को, विशेष रूप से मध्यम वर्ग और निम्न-आय वाले परिवारों के लिए सस्ता बनाती है। ग्रामीण बाजारों में मांग में सुधार की उम्मीद है। आने वाले त्योहारों में व्यापारी बड़ी बिक्री और बड़े मुनाफे का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

दीपक राज महाजन, व्यापारी


जीएसटी की दरें कम होने से बाजार होगा जगमग
रेडीमेड्स कपड़ों की खरीदारी त्योहारों के मौके पर सबसे अधिक होती है। ऐसे में महंगाई को देखते हुए गरीब लोग रेडीमेड कपड़े खरीदने से दूर होते जा रहे थे। अब एक हजार तक की खरीद वाले कपड़ों पर जीएसटी कम होने से गरीब लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कपड़े सस्ते होने पर खरीदने की क्षमता बढ़ेगी और बिक्री बढ़ेगी। इससे व्यापारियों को लाभ होगा। आने वाले त्योहारों पर व्यापारियों की अच्छी बिक्री और अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित रस्तोगी, कपड़ा व्यापारी
बाजार में बढ़ेगी बिक्री तो व्यापारियों को होगा मुनाफा

जीएसटी की दर कम होने से छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। लागत कम होने पर वस्तुएं सस्ती होंगी। इससे बिक्री बढ़ेगी और त्योहारों पर लोग अधिक से अधिक रेडीमेड कपड़ों की खरीद कर सकेंगे। इससे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी। बाजार में मांग बढ़ना ही व्यापारियों को अच्छे मुनाफे का संकेत होता है। त्योहार पर इसका असर दिखाई देगा।

अर्पित रस्तोगी, व्यापारी छह सड़का
रेडीमेंड् में कमजोर वर्ग के लोगों का बढ़ेगा रुझान


केंद्र सरकार ने जो नई जीएसटी दरें संशोधित की हैं, उसमें रेडीमेड गारमेंट्स की दरों को एक हजार रुपये की कीमत वाले कपड़ों पर 12 प्रतिशत से घटा कर पांच प्रतिशत किया है। यह स्वागत योग्य है। इससे रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारियों को बहुत राहत मिली है। साथ ही कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार 2500 रुपये से अधिक वाले रेडीमेड गारमेंट्स की दरों को भी घटाकर पांच प्रतिशत में लाया जाएगा।
-जैसलीन कौर, विक्रेता

सचित वैश्य।

सचित वैश्य।- फोटो : mathura

सचित वैश्य।

सचित वैश्य।- फोटो : mathura

सचित वैश्य।

सचित वैश्य।- फोटो : mathura

सचित वैश्य।

सचित वैश्य।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed