फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Poor to get electricity connections on installments

गरीबों को किश्तों पर मिलेगा बिजली कनेक्शन

Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Poor to get electricity connections on installments
ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
गरीबों को किश्तों पर मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

हर घर में बिजली पहुंचाने की कवायद हुई तेज, पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने जारी किया आदेश

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें रात के अंधेरे में मोमबत्ती या कुप्पी नहीं जलानी पड़ेगी। गर्मी में वह कूलर और पंखे का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। शासन ने गरीब परिवारों को विद्युत कनेक्शन देने का फैसला किया है। विद्युत कनेक्शन की फीस संबंधित उपभोक्ता किश्तों में दे सकता है।
जिले में बड़ी तादाद में ऐसे परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बिजली का कनेक्शन लेने की नहीं है। ऐसे में यह लोग या तो चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते हैं या फिर मोमबत्ती जलाकर रात काटते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोगों के हित में प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। हर घर को बिजली से रोशन करने और 24 घंटे आपूर्ति के प्रयास में लगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से बिजली कनेक्शन की फीस किश्तों में लेगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किश्तों पर बिजली कनेक्शन मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों को मुफ्त में कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस तरह दिए जाएंगे कनेक्शन
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र में एक किलोवाट के कनेक्शन का शुल्क 1330 रुपये होता है। उपभोक्ता को कनेक्शन लेते समय सिर्फ  130 रुपये जमा करने होंगे। शेष 1200 रुपये 12 माह में 100-100 रुपये की किश्त में अदा कर सकेंगे। इसी तरह अगर कोई उपभोक्ता दो किलोवाट का कनेक्शन लेता है तो उसका शुल्क 1550 रुपये हैं। 250 रुपये कनेक्शन के समय जमा करने होंगे। शेष 1300 रुपये 13 माह में 100-100 रुपये की किश्त में जमा करने की सुविधा होगी। इसी तरह व्यवस्था शहरी इलाकों में होगी। शहरी क्षेत्र में एक किलोवाट का कनेक्शन 1805 रुपये में और दो किलोवाट का 2225 रुपये में मिलेगा। एक किलोवाट के कनेक्शन पर 205 रुपये कनेक्शन के समय और शेष 1600 रुपये 16 माह में अदा करने होंगे। दो किलोवाट के कनेक्शन पर 625 रुपये तुरंत जमा करने होंगे। बाकी की राशि 1600 रुपये 16 किश्तों में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed