{"_id":"6838b22f7475b90ff608c159","slug":"ponds-will-be-dug-in-five-villages-of-four-blocks-water-level-will-improve-badaun-news-c-123-1-bdn1008-140258-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार ब्लॉकों के पांच गांव में खोदेंगे तालाब, सुधरेगा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार ब्लॉकों के पांच गांव में खोदेंगे तालाब, सुधरेगा जलस्तर
विज्ञापन
बदायूं। वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना के तहत जिले के चार ब्लॉकों में पांच तालाब खोदे जाएंगे। इसके तहत विभाग ने क्रिटिकल व अतिदोहित ब्लॉकों का चयन किया है। इससे इन क्षेत्रों में जलस्तर में सुधार होगा।
क्रिटिकल और अति दोहित ब्लाकों में ट्यूबवेल का कनेक्शन देने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद भूमिगत जलस्तर में सुधार नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने लघु सिंचाई विभाग को तालाबों की खुदाई का निर्देश दिया हैं। इसके लिए विभाग ने जिले में क्रिटिकल और अति दोहित ब्लॉकों का चयन किया है। वह तालाब कम से कम एक हेक्टेयर की जमीन में खोदा जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की गई है। अतिदोहित ब्लॉक में शामिल अंबियापुर में दो और इस्लामनगर में एक तालाब खोदा जाएगा। क्रिटिकल में शामिल आसफपुर और बिसौली ब्लॉक में एक-एक तालाब का निर्माण कराया जाएगा।
-- -- -- -- -
यहां पर बनने हैं तालाब
ब्लॉक ब्लॉक की श्रेणी ग्राम पंचायत तालाब का क्षेत्रफल
अंबियापुर अतिदोहित जरावन 1.960
अंबियापुर अतिदोहित रुआन 1.277
इस्लामनगर अतिदोहित मुहब्बे अलीपुर चिचैटा 1.670
बिसौली क्रिटिकल आलमपुर 1.035
आसफपुर क्रिटिकल सीकरी 1.345
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
- क्रिटिकल और अतिदोहित ब्लॉकों में भूमिगत जलस्तर सुधार के लिए तालाब खोदा जाएगा। इसमें वर्षा जल का संचयन किया जाएगा। - कामेंद्र, एआई, लघु सिंचाई
-- -- -- -- -- -- -
खेत तालाब योजना में 54 लघु तालाबों का होगा निर्माण
बदायूं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पर ड्रॉप मोर क्राप के जरिए जिले में 54 लघु तालाब का निर्माण कराया जाएगा। इसमें तालाब की लंबाई 22 मीटर, चौड़ाई 20 मीटर और गहराई तीन मीटर निर्धारित है। यह तालाब 1.05 लाख रुपये से बनाए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान 52,500 रुपये किसानों को दो किस्तों में दिया जाएगा।
विज्ञापन
भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 54 लघु तालाबों में से 33 लघु तालाब ऐसे लाभार्थियों के खेतों में खोदे जाएंगे, जिनको तालाब की खुदाई करवाने के बाद सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना करानी होगी। उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद उनको प्रथम किस्त 39,375 रुपये दिया जाएगा। पक्के कार्य के निर्माण के बाद दूसरी किस्त 13,125 रुपये दिया जाएगा। शेष 21 लघु तालाब ऐसे लाभार्थियों के खेत में खोदे जाएंगे, जो पूर्व से ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उपयोग कर रहे हों। किसानों को तालाब के लिए आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा। इसमें लाभार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि चयन पक्का होने पर ऑनलाइन टोकन मिलेगा। उसके बाद 1000 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, खतौनी की फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी।