{"_id":"575c22694f1c1b8c1b9c55d2","slug":"polythene-banning-performance-lavela-crossroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन प्रतिबंधित करने को लावेला चौराहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन प्रतिबंधित करने को लावेला चौराहा प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
polythin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सहित जिलेभर में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने और शहर से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की मांग करते हुए युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने लावेला चौराहा पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका परिषद के ईओ से इस मांग पर तत्काल सुनवाई करने की मांग की और पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
प्रदर्शन के दौरान युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता और दिलीप जोशी ने कहा कि जिले में पॉलिथीन प्रतिबंधित करने के लिए संगठन लगातार धरना प्रदर्शन करेगा। नगर अध्यक्ष दीपांशु सक्सेना और सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि पालिका कर्मचारी इस अभियान को ठप किए हुए हैं। इस मौके पर सुशील मौर्य, रजत मौर्य, रोहित जोशी, हिमांशु साहू, रजत साहू, शोभित गुप्ता, अंकुश, ऋषभ, राज, मुकेश, तनुज, दीपांक, अतुल, मयंक, कोमिद सिंह आदि मौजूद रहे।