फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   polytechnic exam paper changed

पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन

Fri, 11 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 11 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
polytechnic exam paper changed
मथुरा में भी पेपर लीक
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से पॉलीटेक्निक परीक्षा में वर्तमान सत्र से सेेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है। अब पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग की तरफ से बताया गया है कि गत समय में कई पाठ्यक्रमों में परिवर्तन एवं परिवर्धन किया गया है। इस प्रकार बदलते परिवेश में पॉलीटेक्निक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप पर विभाग में मंथन किया गया। यह पाया गया कि प्रश्नपत्रों का मॉडल वर्ष 1962 से प्रचलित है, जो संपूर्ण पाठ्यचर्या को समाहित नहीं कर रहा है और आज की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है। इसलिए विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि इस शैक्षिक सत्र से सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं का संपूर्ण पाठ्यचर्या के ज्ञान का परीक्षण हो सके। प्रश्नपत्रों में संपूर्ण पाठ्यचर्या समाहित हो तथा छात्रों का मूल्यांकन अद्यतन आवश्यकताओं के अनुसार हो सकें। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से दी गई जानकारी में एप्लाइड मैथ, एप्लाइड केमेस्ट्री, एप्लाइड फिजिक्स, प्रोफेशनल कम्यूनिकेशन तथा फाउंडेशन कम्यूनिकेशन विषयों के प्रश्नपत्रों में कुल पांच प्रश्न होंगे। इसमें प्रश्न एक में 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दस करने का विकल्प होगा। प्रश्न दो में लघु उत्तरीय होगा। इसमें सात प्रश्न होंगे। पांच करने का विकल्प होगा। प्रश्न संख्या तीन, चार व पांच में दीर्घ उत्तरीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न में तीन खंड होंगे, इनमें किन्हीं दो खंडों को हल करने का विकल्प होगा। प्रत्येक प्रश्न पांच नंबर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed