फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   poluted Water

गंदा पानी पीने से नरऊ में फिर पांच लोग बीमार

Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
poluted Water
उझानी (बदायूं)। नरऊ गांव में गंदा पानी पीने से एक किशोर समेत पांच लोग फिर बीमार हो गए। इससे पहले भी यहां तालाब का खराब पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए थे। नरऊ के काफी लोगों ने इस समस्या के विरोध में मतदान भी नहीं किया था।
विज्ञापन

करीब दो दशक से तालाब में नाले के पानी को लेकर यहां ग्रामीण आवाज उठाते रहे हैं। नरऊ में रहने वाले कई ग्रामीण डेढ़ साल पहले भी संक्रमित पानी जनित बीमारियों की चपेट में आए थे। उस दौरान जिले के अफसरों ने मौका मुआयना किया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इधर दो-तीन दिन में बेचेलाल (25) पुत्र दिलीप, सत्यभान (35) पुत्र दाताराम, अमित (12) पुत्र चंद्रपाल, सुनील (28) पुत्र नेकसू और गांव के अशोक का रिश्तेदार रवेंद्र (35) बीमार हैं। सभी ने निजी क्लीनिक पर दवा भी ली है। गांव के चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सभी की यह हालत तालाब का गंदा पानी से पीने से हुई है। ग्रामीणों ने आने वाले दिनों में ज्यादा दिक्कत होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि समय रहते गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिली तो ग्रामीणों की जान जोखिम मे रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नरऊ के तालाब में उझानी के नाले का पानी गिरता है। तालाब के पानी से भू-गर्भ का पानी भी दूषित है। तालाब में पानी ज्यादा हो जाने से आसपास की फसलें भी प्रभावित होती रही है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था। अफसरों के गांव पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed