फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Politics of familyism, casteism and regionalism ended

Budaun News: परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति खत्म हुई

Mon, 26 Feb 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Politics of familyism, casteism and regionalism ended
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवें
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बोले-100 में 70 हमारा, बाकी 30 में बंटवारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम का पर्याय हैं। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है। उप्र की पहचान कभी दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। पहले यूपी में परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, चरम सीमा पर था। भाजपा सरकार आने के बाद ये खत्म हो गया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बदायूं लोकसभा की चुनाव प्रबंध समिति में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज वहीं प्रदेश धरती डबल इंजन की सरकार में भयमुक्त, दंगामुक्त, खुशहाली और उत्सव प्रदेश हो गया है। भाजपा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी संगठन की योजनानुसार अगले 100 दिन हमें देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ काम करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम हर बूथ पर जीत के लक्ष्य के साथ कार्य करें। कहा कि 100 में 70 हमारा, बाकी 30 में बंटवारा है। पूर्व मंत्री/क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। कहा जिन कार्यकर्ताओं को लोकसभा संचालन समिति में जिम्मेदारी मिली है। वह अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत से पूरी करें। प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जो अपने घोषणा पत्र को पूरा करती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रत्येक बूथ पर जाकर हमकों जनता से सतत् संपर्क व संवाद ही भाजपा की विजय का आधार है। लोकसभा प्रभारी/एमएलसी महाराज सिंह ने कहा पूरे देश प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। इस मौके पर संभल जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, हरिओम पाराशरी, शैलेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
पहले महिलाओं को मान सम्मान नहीं था सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा देश में 2014 से पहले महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने में भी अपने आप को असहज महसूस करती थी। उनका मान सम्मान सुरक्षित नहीं रहता था। मोदी ने महिलाओं के सम्मान बढ़ाने के लिए कई काम किए।

डायट ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब से मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार बनी। तो सबसे पहले मोदी ने महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे देश में करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने के काम किया है। आज के इस सम्मेलन में खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। जो आने वाले दिनों में प्रदेश व देश के लिए मेडल लाने का कार्य करेगा। बदायूं का नाम देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोशन होगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में चाहे, वह देश के विकास की बात हो। देश की आर्थिक स्थिति में योगदान की बात हो। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को समर्पित कई योजनाएं लागू की है। एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम में एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व मंत्री अजीत यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने भी संबोधित किया।
-----------

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवें

डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed