{"_id":"6435b63df5b7739b7b09e6d4","slug":"political-parties-will-celebrate-ambedkar-jayanti-in-dilapidated-parks-badaun-news-c-4-1-123805-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदहाल पार्कों में आंबेडकर जयंती मनाएंगे राजनैतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदहाल पार्कों में आंबेडकर जयंती मनाएंगे राजनैतिक दल
विज्ञापन
11 बीडीएन 05- कलक्ट्रेट में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की स्थिति। संवाद
बदायूं। प्रदेश सरकार ने इस बार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रत्येक वार्ड में मनाने के निर्देश दिए हैं लेकिन अब तक किसी ने आंबेडकर पार्कों की ओर निगाह उठाकर नहीं देखा है। पार्क बदहाल और गंदगी से अटे पड़े हैं। शहर में पांच आंबेडकर पार्क है, इनमें एक जिला अस्पताल के पास, दूसरा कलक्ट्रेट, तीसरा गद्दी चौक, चौथा लालपुल और पांचवां नेकपुर में है। गद्दी चौक और कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
देखभाल के लिए पार्क में किसी भी कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है। कलक्ट्रेट में तो डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का एक बोर्ड लगाकर इतिश्री कर ली गई है। वहां मिट्टी भी उबाड-खबाड़ पड़ी है। इधर-उधर ईंटें पड़ी हैं। महीनों से सफाई नहीं हुई। पार्क में एक स्थान पर राख का ढेर लगा है। तेज हवा में राख उड़ती रहती है।
गद्दी चौक पर बने आंबेडकर पार्क की स्थिति भी बेहद खराब है। यहां लगीं लाइटें कभी जलती ही नहीं हैं। पार्क के गेट पर पशुओं का जमावड़ा रहता है। वाहन भी खड़े रहते हैं। शाम को पार्क में असमाजिक तत्व डेरा जमा लेते हैं।
विज्ञापन
-14 अप्रैल को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में साफ-सफाई कराई जा रही है। अगर पार्क के आसपास किसी ने पशु आदि बांधे तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई जाएगाा। - दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद