फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political news in district.

Budaun News: बूथ पुनरीक्षण के लिए एजेंटों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह

Fri, 12 Sep 2025 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें आगामी विधान परिषद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक बूथ पुनरीक्षण कार्य प्रस्तावित है। निर्वाचन प्रक्रिया में मंडलायुक्त बरेली मंडल रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। डीएम ने सभी दलों से बूथ लेवल एजेंटों की सूची समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि वर्तमान विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल सात दिसंबर 2026 को पूर्ण होगा। 2022 में हुए चुनाव में कुल 3,275 मतदाता थे, जिनमें 2,202 पुरुष व 1,073 महिला मतदाता शामिल थीं। उस दौरान 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केंद्रों को 16 किलोमीटर की परिधि में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा की ओर से मुनीश अग्रवाल, कांग्रेस से अरविंद सिंह राठौर व सुरेश राठौर, समाजवादी पार्टी से अशोक यादव, आम आदमी पार्टी से राकेश सोलंकी, बसपा से अरविंद कुमार भारती शामिल हुए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक वर्मा व अजीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed