फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
political
प्रमाण पत्र का वितरण करते राज्यमंत्री असीम अरूण। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने आईटीआई में विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। बिनावर थाना परिसर समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण व अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शासन की मंशा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को राज्यमंत्री ने ब्लॉक सालारपुर के ग्राम रंझौरा में सदर विधायक महेशचंद गुप्ता और जिले के अधिकारियों के साथ अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का भूमि पूजन, शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने श्रमदान भी किया।
विज्ञापन

वहीं थाना बिनावर में महिला हेल्प डेस्क, रजिस्टर, मेस का निरीक्षण किया और थाना परिसर में बने महिला शौचालय का भी शिलान्यास किया। इसके बाद में जूनियर हाईस्कूल बिनावर में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में ही राजावेन स्मृति पार्क का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में ओपन जिम, बच्चों के झूलों को देखकर ग्राम विकास अधिकारी पवन सक्सेना व सालारपुर ब्लॉक के लेखाकार आकाश सक्सेना के कराए गए कार्यों की सराहना की। वहीं बिनावर ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व धात्री महिला के बच्चों को अन्नप्राशन कराया।
वृहद गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद में गोवंशों के खाने-पीने व रहने की व्यवस्थाओं को देखा। गोवंश को माला पहनाई, फूल चढ़ाए व गुड़ खिलाकर पूजा की। शिव-पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह घटपुरी द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है, जिसकी विधि को देखकर उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की।

सीएचसी घटपुरी में ऑक्सीजन प्लांट, लेबर रूम, वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिसौली पूर्व विधायक कुशाग्र सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed