{"_id":"625722ba7ede2e31ee21b16a","slug":"political-badaun-news-bly4814116185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद संघमित्रा बदायूं पहुंचीं, विधायक के साथ किया अनाज वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद संघमित्रा बदायूं पहुंचीं, विधायक के साथ किया अनाज वितरण
विज्ञापन
राशन का वितरण करतीं सांसद संघमित्रा मौर्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कोटे की दुकानों पर अन्न योजना व सार्वजनिक वितरण प्रणाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राशन का वितरण कराया गया। शहर में सांसद संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश गुप्ता ने राशन का वितरण किया।
शहर में राशन वितरण के दौरान भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के बारे में जानकारी दी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार किसी के साथ में कोई भेदभाव नहीं कर रही है। वह सब को साथ लेकर चल रही है। इस मौके पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
---------------
सांसद ने वजीरगंज जाकर सांत्वना दी
वजीरगंज। भाजपा सांसद डॉ. संघमित्र मौर्य ने गुरुवार को कस्बे की देवनगर कॉलोनी जाकर बुधवार को गंगा में डूबकर मरे गौरव मिश्र के घर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए परिजन को सांत्वना दी। सांसद ने हाईवे स्थित संजीव हलवाई के आवास पर पहुंचकर उनके पिता लाला बंशीधर हलवाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। सांसद के साथ भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय, निष्कर्ष प्रताप सिंह, जिला महामंत्री शारदाकांत, अनुरोध गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
भाजपा ने सभी मंडलों में राशन बांटा
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जिले के सभी मंडलों में निशुल्क राशन का वितरण किया गया एवं फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राज में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इनका लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। भाजपा नेता अरविंद सिंह पटेल ने लोगों को अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी पक्षपात नहीं किया। सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर लाभार्थियों ने योगी- मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की प्रशंसा की। राजू श्रीवास्तव, पीयूष साहू, अनिल साहू, विक्की, अनूप मैथिल, सचिन वर्मा, संजीव पटेल, संजीव साहू, विजय मौर्या, गीतेश शर्मा, अर्जुन प्रजापति आदि पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद