फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सहसवान के चुनाव में आई गरमी, भाजपा और सपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल

Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
political
डीके भारद्वाज। - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार को सहसवान विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज और सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने चुनाव में गर्मी पैदा कर दी है। दोनों के बयानों में काफी तल्खी है। वीडियो को लेकर बाद में दोनों ने सफाई भी दी।
विज्ञापन

-
ब्रजेश बोले- लड़कों को छूट दे दी तो भाजपाइयों को रहने का ठिकाना नहीं मिलेगा
वीडियो में ब्रजेश यादव एक सभा में कह रहे हैं कि याद रखना अगर कोई भाजपा नेता मेरी बात सुन रहा हो, रहने के लिए ठिकाने नहीं मिलेंगे अगर लड़कों को मैंने छूट दे दी। हमारे अंदर आज भी शराफत जिंदा है, हम लोग कोई गलत काम नहीं करते हैं। हालांकि, यह वीडियो पुराना है, इसे चुनावी समय में वायरल किया गया है। ब्रजेश यादव ने बात करने पर स्वीकार किया कि वीडियो करीब नौ महीने पुराना है। तब किसी के चुभते सवाल पर उन्होंने यह कहा था। चुनावी सभाओं में वह मर्यादा कभी नहीं लांघते। डीके के वीडियो पर कहा कि उनकी बात पर तरस आता है।
विज्ञापन

-
डीके बोले- मैं बाबा का चेला हूं, भाजपा कार्यकर्ता पर उंगली उठी तो तोड़ दूंगा
डीके भारद्वाज वीडियो में कह रहे हैं कि जितने गुंडे और बदमाश बने हुए हैं सपा के या अन्य दलों के, अब यह योगी राज है। उनकी गुंडई नहीं चलेगी। बड़े नेता है वो समझ लें। अगर भाजपा कार्यकर्ता को अंगुली दिखाई तो वही होगा जो मुख्त्यार और अफजाल अंसारी का हुआ। बाबा का राज है और मैं बाबा का चेला हूं। मेरे लोग सहसवान के हर क्षेत्र में फैल चुके हैं। वे देख रहे हैं कि कौन सपा का गुंडा गुंडई कर रहा है। किसी ने भाजपा कार्यकर्ता पर अंगुली उठाने की कोशिश की तो उसकी उंगलियां तोड़ दी जाएंगी। जब डीके से वीडियो पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह कानून के विद्यार्थी रहे हैं। अंगुली तोड़ना नहीं कहा होगा, कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई कही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डीपी भी लड़ेंगे सहसवान से, आज हो सकती है घोषणा
सहसवान के चुनाव में अभी और गरमी आने के आसार हैं। यहां से पूर्व में विधायक रह चुके रापद मुखिया डीपी यादव भी सहसवान से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कुछ और सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। डीपी ने बताया कि वह शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा करेंगे।

ब्रजेश यादव।

ब्रजेश यादव।- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed