फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP Contenders in Lucknow for Getting Ticket from Dataganj and Sahara Assembly Constituency

UP Chunav 2022: सपा के शहर और दातागंज सीट से दावेदारों का लखनऊ में डेरा

Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
सार

शहर विधानसभा सीट से काजी रिजवान, रईस अहमद, फखरे अहमद शोबी, राजीव राज दावेदार हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा भी आजम खां और सलीम शेरवानी से नजदीकियों के जरिए टिकट हासिल करने में लगे हैं।

विज्ञापन
SP Contenders in Lucknow for Getting Ticket from Dataganj and Sahara Assembly Constituency
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं शहर और दातागंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशियों को लेकर बना असमंजस बृहस्पतिवार को भी दूर नहीं हो सका। इस बीच दोनों सीटों के कई दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी नेतृत्व को भी दोनों सीटों पर बगावत रोकने और प्रत्याशी तय करने में माथापच्ची करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


शहर विधानसभा सीट से काजी रिजवान, रईस अहमद, फखरे अहमद शोबी, राजीव राज दावेदार हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा भी आजम खां और सलीम शेरवानी से नजदीकियों के जरिए टिकट हासिल करने में लगे हैं। दातागंज सीट पर पूर्व विधायक और सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव के अलावा कैप्टन अर्जुन सिंह दावेदार हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान सपा में शामिल हुए दातागंज से दो बार के विधायक सिनोद शाक्य की दावेदारी भी मजबूत है। ऐसे में सपा इन दोनों सीटों पर नाम तय नहीं कर पा रही। शुक्रवार से नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों सीटों के प्रमुख दावेदारों ने लखनऊ में डेरा जमा लिया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव का कहना है कि नेतृत्व जिसे प्रत्याशी बनाएगा, पूरी पार्टी एकजुट होकर उसे चुनाव जिताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed