{"_id":"61e9b42071e87f5b6a321f20","slug":"political-badaun-news-bly473141095","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: सपा के शहर और दातागंज सीट से दावेदारों का लखनऊ में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: सपा के शहर और दातागंज सीट से दावेदारों का लखनऊ में डेरा
Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
सार
शहर विधानसभा सीट से काजी रिजवान, रईस अहमद, फखरे अहमद शोबी, राजीव राज दावेदार हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा भी आजम खां और सलीम शेरवानी से नजदीकियों के जरिए टिकट हासिल करने में लगे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं शहर और दातागंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशियों को लेकर बना असमंजस बृहस्पतिवार को भी दूर नहीं हो सका। इस बीच दोनों सीटों के कई दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी नेतृत्व को भी दोनों सीटों पर बगावत रोकने और प्रत्याशी तय करने में माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शहर विधानसभा सीट से काजी रिजवान, रईस अहमद, फखरे अहमद शोबी, राजीव राज दावेदार हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा भी आजम खां और सलीम शेरवानी से नजदीकियों के जरिए टिकट हासिल करने में लगे हैं। दातागंज सीट पर पूर्व विधायक और सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव के अलावा कैप्टन अर्जुन सिंह दावेदार हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान सपा में शामिल हुए दातागंज से दो बार के विधायक सिनोद शाक्य की दावेदारी भी मजबूत है। ऐसे में सपा इन दोनों सीटों पर नाम तय नहीं कर पा रही। शुक्रवार से नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों सीटों के प्रमुख दावेदारों ने लखनऊ में डेरा जमा लिया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव का कहना है कि नेतृत्व जिसे प्रत्याशी बनाएगा, पूरी पार्टी एकजुट होकर उसे चुनाव जिताएगी।
विज्ञापन