{"_id":"615dfab58ebc3e1dd3696949","slug":"political-badaun-news-bly4620691172","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
बदायूं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन चौधरी वफाती मियां समेत कांग्रेस के काफी संख्या में पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी पहुंच कर प्रदर्शन किया। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के बाद गिरफ्तारी दी। इस मौके पर जमील अंसारी, इकरार अली, सलीम अंसारी, हाजी नुसरत अली, राशिद अली, जमाल चौधरी, कमल कांत मिश्रा, मोमिना खातून, लाला राय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पाल, आदि रहे। संवाद
-
बिल्सी में नजरबंद किए कांग्रेस नेता
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर समेत कई पदाधिकारियो को बुधवार को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसी गुस्साए हुए थे। बुधवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर अनुग्रह सिंह, योगेश कुमार शर्मा आदि रहे। संवाद