फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सपा छात्र सभा ने विधानसभा वार निकाली साइकिल रैली

Thu, 30 Sep 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
political
साइकिल रैली निकालते सपा छात्र सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को समाजवादी छात्र सभा ने विधानसभा वार साइकिल रैली निकाली। छात्र सभा जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय के नेतृत्व में सहसवान, बिल्सी, बिसौली, शेखूपुर और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सहसवान में वरिष्ठ सपा नेता ब्रजेश यादव, बिल्सी में जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य, बिसौली में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, शेखूपुर में हिमांशु यादव, दातागंज में अवनीश यादव, उसहैत में कैप्टन अर्जुन यादव के निर्देशन में रैली निकाली गई। रैली को छात्र सभा के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सौरभ यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में छात्राओं और नौजवानों का पूरा ध्यान रखा गया। छात्रों को लैपटॉप वितरण, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन जैसी तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं लेकिन भाजपा ने इन योजनाओं को बंद कर दिया। छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाकर भाजपा सरकार ने छात्र राजनीति की नर्सरी को नष्ट करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने छात्रों और नौजवानों के साथ धोखा किया। इस मौके पर अशोक यादव, नरोत्तम सिंह समेत काफी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed