{"_id":"5fe0e6cc8ebc3e3e9d0e916d","slug":"political-badaun-news-bly4310143194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की रिहाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से मिल सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की रिहाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से मिल सपाई
विज्ञापन
बदायूं। सपा के कद्दावर नेता रहे आजम खां और उनका परिवार लगभग दस माह से जेल में बंद हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा ने उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी आबिद रजा लगातार आजम की रिहाई की मांग समय-समय पर उठाते रहे हैं। इसी के चलते रविवार को पूर्व विधायक के नेतृत्व में कई जिलों के सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले और आजम की रिहाई के संबंध में चर्चा की।
रविवार को पूर्व विधायक ने कई जिलों के सपा नेताओं के शिष्टमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की, जिसमें संरक्षक बतौर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी भी मौजूद रहे। शिष्टमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री से आजम की रिहाई को लेकर चर्चा की। आबिद रजा ने कहा कि आजम खान व उनका परिवार लगभग 10 महीनों से जेल में है। अब धीरे-धीरे सरकार के द्वारा साजिश करके कराए गए झूठे मुकदमों की पोल खुल रही है और अदालत द्वारा इंसाफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिष्टमंडल को अखिलेश यादव ने पूरा कानूनी सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग बनारस के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, बिजनौर के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शाहिद अली, गोरखपुर से जफर अमीन, रायबरेली के राफे राणा, आंबेडकरनगर के नफीसुल हसन, लखनऊ से सुहेल अय्यूब, फिरोजाबाद से असलम परवेज, मुरादाबाद से आरिफ, आंवला के पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली, सरताज अली खान समेत कई जिलों के सपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस में जाने के बाद भी नहीं कम नहीं हुई आजम से नजदीकी
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से कई मुद्दों पर ठनने के बाद आबिद रजा ने सांसद के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद उनके रास्ते अलग अलग हो गए थे। सपा ने आबिद को खुद से अलग कर लिया था लेकिन आजम से नजदीकियों के चलते आबिद फिर से सपा से ही विधानसभा का टिकट पाने में कामयाब हो गए थे। केवल यही नहीं आजम के कारण ही धर्मेंद्र को आबिद के घर आना पड़ा था, जिसमें आजम समेत तीनों लोगों ने आपस में कोई भी बैर भाव न होने का भरोसा दिलाया था। हालांकि पिछले साल आबिद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे लेकिन फिर भी आजम से उनकी नजदीकियां कम नहीं हुईं। इसकी राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा है।
सपा में बेचैनी, कांग्रेस में असमंजस
विधानसभा चुनाव नजदीक है। वर्ष 2022 में यह चुनाव होना है। ऐसे में सभी राजनेताओं ने अभी से अपनी चुनावी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। आबिद का आजम प्रेम भी इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि समय समय पर पूर्व विधायक आबिद के आजम के पक्ष में खुलकर बोलने से कांग्रेस में असमंजस है, वहीं रविवार को इतने जिलों के सपा नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात से सपा के नेता बेचैन हैं। खासकर उन नेताओं में ज्यादा बेचैनी है जो सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सपना पाले बैठे हैं।