{"_id":"5f0f40cd8ebc3e63b05e785c","slug":"political-badaun-news-bly412859246","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्वीट पर भी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्वीट पर भी टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भी नहीं बख्शा। उनके ट्वीट पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर बसपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह और मुख्य सेक्टर प्रभारी हेमेंद्र गौतम भी रहे। बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी डॉ. अक्षय कुमार सिंह पुत्र यशपाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती के बारे में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की। इसी व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ट्वीट पर टिप्पणी की थी। अगर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान नीरज कुमार दिवाकर, रक्षपाल निमेष, ज्ञान सिंह पाल, भगवान सिंह, राममूर्तिलाल आदि मौजूद रहे।