{"_id":"5dc1caf68ebc3e5b530c9243","slug":"political-badaun-news-bly382903299","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म और कांग्रेस नेता आतिफ खान के साथ एसएसआई द्वारा अभद्रता किये जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में दातागंज कोतवाली के समीप तिराहे की सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने की जानकारी जब सीओ को हुई तो वह मौके पर पहुुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बात कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
उप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म किया गया। जनप्रतिनिधि होने के नाते आतिफ खान पीड़ितों के साथ कोतवाली पहुंचे तो एसएसआई ने उनके साथ काफी अभद्रता भरा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि आये दिन थाने से आमजन के उत्पीड़न की घटनाएं सुनने में आ रही हैं। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में आमजन अपने आपको जरा भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। यहां तक कि अगर कोई जनप्रतिनिधि आमजन की बात रखने जाता है तो उसके साथ भी अभद्रता की जाती है। इस मौके पर सीओ एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेसियों से बात की और आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस दौरान गौरव सिंह राठौर, बफाती मियां, शफी अहमद, मोहम्मद यसब, डॉ शैलेश पाठक, राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता, बब्बू चौधरी, अरबाज रजी, ठाकुर ओमेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।