फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

पांच साल में एक फीसदी भी नहीं बढ़ी आधी आबादी की लोकतंत्र में भागीदारी

Mon, 28 Feb 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। जागरूकता के तमाम प्रयासों के बाद भी आधी आबादी की लोकतंत्र में भागीदारी न बढ़ना चौंकाने वाली बात है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की इस चुनाव से तुलना की जाए तो महिलाओं के मत प्रतिशत में इन पांच साल में एक फीसदी भी इजाफा नहीं हुआ है। 2017 में 45.94 तो इस बार सिर्फ 46.20 फीसदी ने ही मतदान किया। पांच साल में महिलाओं के मत प्रतिशत में सिर्फ 00.74 फीसदी का ही इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 की बात करें तो इस चुनाव में जिले में 45.94 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। इस बार 46.20 फीसदी ही महिलाओं ने मतदान किया। 2017 के चुनाव के समय जिले में कुल 2238037 मतदाता थे। इनमें 721929 पुरुष और 613663 महिलाओं ने मतदान किया था। जिले में कुल 59.43 फीसदी मतदान हुआ था। महिलाओं की भागीदारी 45.94 फीसदी ही रही। इस बार कुल 2387300 में से 1405147 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 649243 महिलाओं ने मतदान किया। इस बार 14 फरवरी को हुए मतदान में जिले का प्रतिशत 58.86 फीसदी रहा। कुल हुए मतदान में महिलाओं की भागीदारी करीब 46.20 फीसदी ही रही।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि इस बार पिछले चुनाव मैदान में महिला प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा थी। कांग्रेस ने शहर के साथ बिसौली और शेखूपुर सीट पर महिला प्रत्याशी उतारीं तो बसपा ने बिल्सी सीट पर महिला को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद भी लोकतंत्र के महायज्ञ में महिलाओं की भागीदारी में जो इजाफा होना चाहिए था, वह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत चुनाव में रही महिलाओं की ज्यादा भागीदारी
बदायूं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भले महिला मतदाता मतदान को लेकर बेरुखी दिखती हो लेकिन पंचायत चुनाव में उनकी अच्छी भागीदारी रहती है। इस वर्ष अप्रैल में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत करीब 54 फीसदी रहा। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पदों पर पर काबिज होने वाली महिलाओं की संख्या भी ज्यादा रही। जिले में 15 ब्लॉक में से नौ ब्लॉक में प्रमुख भी महिलाएं चुनी गईं। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं की मतदान को लेकर बेरुखी साफ दिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed