फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम

Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम, एसएसपी और एसपी देहात। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को जिले में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ। इसके बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला चलता रहा। रात ढाई बजे डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील हुआ। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा केंद्रीय फोर्स, पीएसी, स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का घेरा काफी सख्त बनाया गया है। इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतदान के बाद स्वयं ईवीएम जमा करने के दौरान मौजूद रहे। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम किए गए। स्ट्रांग रूम के बाहर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अलग से एक केबिन बनाया गया है जहां से सीसीटीवी कैमरों को ऑपरेट किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय फोर्स, पीएसी और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं ।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में विधानसभा के अनुसार ईवीएम मशीन रखवाई गई हैं। सोमवार रात करीब ढाई बजे ईवीएम जमा करने का काम पूरा हुआ। मौके पर मौजूद डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम को सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रत्याशी व एजेंटों की उपस्थिति में कराई गई स्क्रूटनी
बदायूं। मंगलवार को डीएम दीपा रंजन ने विधानसभा वार प्रेक्षक व प्रत्याशी और उनके एजेंटों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया की स्क्रूटनी की। विधानसभावार जिन बूथों पर सबसे ज्यादा एवं सबसे कम मतदान हुआ वहां स्क्रूटनी की गई। प्रेक्षक एवं रिटर्निंग ऑफीसर ने प्रत्याशी व उनके एजेंटों को विस्तार से बूथों पर सबसे अधिक एवं सबसे कम हुए मतदान के संबंध में जानकारी दी। मतदान के समय बूथों पर जो शिकायतें प्राप्त हुईं उनके संबंध में भी अवगत कराया। पीठासीन अधिकारियों की डायरी आदि का मिलान कराया गया। प्रेक्षक और डीएम ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 मतदान प्रक्रिया सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से होने पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed