फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पार्टियों ने ताकत झोंकी

Sun, 13 Feb 2022 09:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा, सपा और बसपा के साथ कांग्रेस ने भी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीमों को लगाया है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर और उनका डाटा पहले ही राजनीतिक दलों ने जुटा लिया हैं ताकि किसी तरह की समस्या होने पर उनसे सीधे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

-
भाजपा : जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत है। बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी के पन्ना प्रमुख भी मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी की कमेटियां घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए पहले से जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
सपा : जिलाध्यक्ष प्रेमपाल का कहना है कि पार्टी के साथ महान दल और रालोद का गठबंधन है। सपा की कमेटियों के साथ महान दल और रालोद की कमेटियां भी मतदाताओं को जागरूक कर रहीं हैं। सोमवार को मतदान के दिन बूथ स्तर तक कमेटियां मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बसपा : जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम का कहना है कि हर बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को मतदान के दिन यह कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने को जुटेंगे।

-
कांग्रेस : जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का कहना है कि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत है। सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। इसका पूरा लाभ पार्टी प्रत्याशियों को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed