फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

सोशल मीडिया पर वार, एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटे रणनीतिकार

Sun, 13 Feb 2022 09:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया योद्धा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक दूसरे पर वार करने में जुट गए हैं। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ सोशल मीडिया वार शनिवार को भी जारी रहा। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सोशल मीडिया विंग एक दूसरे राजनीतिक दलों पर हमला कर रहे हैं। अपनी पार्टियों की नीतियों का बखान और विपक्ष को नकारा बताने से पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के रणनीतिकार एक दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी की रणनीति बना रहे हैं। उनके सामने अपने खेमों को बचाना और दूसरे के खेमे में सेंध लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इतना ही नहीं रणनीतिकारों की अपने ही दलों में भितरघात को लेकर भी हवाइयां उड़ी हुईं हैं। भाजपा हो या सपा और बसपा, कांग्रेस चारों ही पार्टियों में इस बार चुनाव में बगावत हुई है। कुछ नेता टिकट कटने से नाराज हो गए तो कुछ अपने ही दलों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दूर हो गए। नाराज नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में मैदान में नहीं उतरे। रणनीतिकार इसको लेकर भी सक्रिय हैं। देर रात तक इसको लेकर प्रत्याशियों के साथ पार्टी रणनीतिकारों की बैठकें चलती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed