फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

प्रियंका उठा रहीं हिजाब का मुद्दा, विपक्षी दंगे कराना चाहते हैं : स्वतंत्रदेव

Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
उघैती में रोड शो के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने सहसवान विधानसभा के उघैती कस्बे में रोड शो किया। साथ ही बिल्सी, बदायूं और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभा करके विपक्षियों पर तीखे प्रहार करने के साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाम को भाजपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक के बाद वह बरेली रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिजाब का मुद्दा प्रियंका गांधी उठा रही हैं और विपक्षी दंगा कराना चाहते हैं। जबकि योगी सरकार ने खुशनुमा माहौल दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर राष्ट्रवाद जीतेगा और माफियावाद हारेगा। यूपी की जनता अपराध, गुंडाराज के खिलाफ है। उसने इसी के आहत होकर भाजपा सरकार को चुना और दोबारा से उसी पर विश्वास जताना चाहती है। कहा कि जनता नहीं चाहती कि गुंडाराज, दंगाराज की प्रदेश में वापसी हो, इसके लिए फिर सोच समझकर भाजपा के साथ आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता यूपी का विकास चाहती है। वह योगी को दोबारा यूपी का सीएम बनाना चाहती है। जनता चाहती है कि माफिया, अपराधियों, गुंडों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चले। कहा कि प्रियंका गांधी ही हिजाब जैसा विवादित मुद्दा उठा रहीं हैं। भाजपा शासन में भव्य मंदिर बन रहा है और कोई बवाल नहीं हो रहा। विपक्षियों की मंशा दंगा कराने की है। योगी सरकार इसे सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिले में कार से आए। ओरछी में पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व हरिओम पाराशरी समेत दूसरे नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वतंत्रदेव ने सहसवान प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में उघैती में रोड शो व वोटरों से संपर्क किया। इसी क्रम में बिल्सी नगर में वहां के प्रत्याशी हरीश शाक्य, बदायूं विधानसभा के प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में सिलहरी, शेखूपुर विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के समर्थन में गुलड़िया में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा कार्यालय पर संगठन की समीक्षा बैठक ली। शाम को वह बरेली रवाना हो गए।
-
सपा दल नहीं दलदल, दस मार्च के बाद बंद हो जाएगा अखिलेश का मोबाइल
बदायूं। जिले में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख विपक्षी दल सपा पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत से लेकर जनसभा तक उनके तेवर तल्ख रहे। कहा कि सपा दल नहीं दलदल है। कोरोना के दौर में जैसे अखिलेश यादव सड़क पर नहीं दिखे थे, आप देख लेना कि उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाएगा।
स्वतंत्र देव सिंह ने यह कहकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में मतदान के संकेत हैं। जाट समाज ने हर चुनाव में साथ दिया, इस बार भी जाटों का आशीर्वाद पार्टी को मिल रहा है। कहा कि कोई सपा कार्यकर्ता चाहे कि वह सपा का अध्यक्ष बन जाए तो संभव नहीं है। वह एक परिवार की पार्टी है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मुस्लिमों व दलित वर्ग समेत हर वंचित शोषित वर्ग के लिए योगी सरकार ने काम किया है। आम मुसलमान आज खुश है और अपने काम पर ध्यान दे रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों को ही दिक्कत है। जनता शांति और सुरक्षा चाहती है जो योगी सरकार ने दी है। पांच साल के विकास कार्य, सुरक्षा का माहौल, स्वर्णिम योजनाओं के कारण जनता फिर से एक बार यूपी में कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कर दिखाया है कि किसान सम्मान निधि की पूरी रकम किसान के खाते में पहुंच रही है। कोई बिचौलिया नहीं है। अपराधी भूमिगत हो गए हैं। यह चुनाव जातिवाद क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, गोत्रवाद का नहीं बल्कि राष्ट्रवाद का है। व्यंग्य किया कि उस समय करंट बिजली के तारों में नहीं बल्कि बिल में आता था।

-
जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बोले- आपके परिश्रम से सिक्सर लगाएंगे
बदायूं। शाम ढले भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने मजबूत संगठन का खाका तैयार किया है। इसमें बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी समेत अनेक मोर्चा, प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रदेश में फिर भाजपा सिक्सर लगाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, राजकुमार शर्मा, विनोद अग्रवाल, संतोष दीक्षित, पवन अरोरा,अशोक चौहान व कमलजीत भूरानी व मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed