फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

युवाओं ने कहा-जो दे नौकरी उसी को देंगे वोट

Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए इस बार युवा मतदाताओं ने कमर कस ली है। इस बार जिले में 45,497 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। इससे साफ है कि जिले की सरकार बनाने में इन मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। वह सोच-समझकर देश के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के अलावा रोजगार देने वाली सरकार को चुनना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

-
पहली बार मतदान करने का इंतजार है। प्रदेश में बनने वाली सरकार को बनाने में योगदान देने के लिए तैयार हूं। कम मतदान के कारण अयोग्य व्यक्ति भी चुनाव जीत जाते हैं। ऐसे में सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। -मनाली सक्सेना, मंडी समिति
विज्ञापन

-
छात्र विरोधी नीतियों के कारण आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। फीस वृद्धि के कारण शिक्षा आम छात्रों से दूर हो रही है। शिक्षा के साथ गरीबों व मजदूरों के लिए कार्य करने वाले के साथ दल और उसके नेता को मेरा पहला वोट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूर्यांश दीक्षित, जवाहरपुरी
-
पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हूं। अपने परिवार के सदस्यों और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगी। लोगों को मतदान के अधिकार की ताकत के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को सफल बनाएं।

-वैष्णवी, मीराजी चौकी
-
चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगा। मेरा मत बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर निर्भर करेगा। जो पार्टी इन मुद्दों पर खरी उतरेगी, उसी के प्रत्याशी को अपना मत दूंगा, जिससे अच्छी सरकार चुनकर सत्ता में आए।
- जितिन, सैय्यदबाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed