{"_id":"61fad84efc59a1256d1d55ff","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly47432171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने गिनाईं कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने गिनाईं कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन
वर्चुअल रैली में पीएम मोदी को सुनते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पीएम नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था वर्चुअल रैली का जिले के बिसौली, दातागंज, बिल्सी और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों ने लाइव प्रसारण देखा।
पीएम मोदी ने वर्चुअल रैली में कहा कि कोरोना काल में भी भारत आत्मनिर्भर बन कर उभरा है। मूलभूत सुविधाओं पर सरकार लगातार काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए सरकार काम कर रही है। नौ करोड़ ग्रामीण घरों में पानी पहुंचने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण अंचल में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सात हजार करोड़ खर्च किए गए हैं। किसानों की दशा बदलने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी इसकी सराहना की है।
पीएम मोदी ने आम बजट पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आम बजट में अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। बिजली, गांव, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने आम बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट इतिहासकारी है। इसमें सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास और कल्याण का विशेष ध्यान रखा गया है। संवाद