फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

सपा, बसपा के एक-एक, कांग्रेस के पांच समेत 60 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
यशोदा प्रज्ञा दिवाकर। - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा, बसपा के एक-एक, कांग्रेस के पांच समेत 60 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन के अंतिम दिन कलक्ट्रेट और आसपास के इलाके में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ सुरक्षा के मद्देनजर यातायात भी डायवर्ट रहा। शनिवार और रविवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा के शहर सीट से प्रत्याशी हाजी रईस, बसपा के बिसौली से प्रत्याशी जयपाल सिंह, कांग्रेस के दातागंज से प्रत्याशी आतिफ खां, शेखूपुर से प्रत्याशी ममता देवी प्रजापति, बिसौली से प्रत्याशी यशोदा प्रज्ञा दिवाकर, सहसवान से प्रत्याशी राजवीर सिंह यादव, बिल्सी से प्रत्याशी अंकित चौहान ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

बिसौली सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल प्रकाश, सहसवान से अनिल कुमार, बिल्सी सीट से सहसवान नगर पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने आजाद समाज पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए पुलिस प्रेक्षक राज शेखर निरंजन ने भी नामांकन का जायजा लिया और सुरक्षा बंदोबस्त को देखा। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण कलक्ट्रेट और आसपास के इलाके में काफी गहमागहमी रही। अंतिम दिन इतनी संख्या में नामांकन दाखिल होने के कारण देर शाम तक संबंधित अधिकारी और कर्मचारी विधानसभावार प्रत्याशियों की सूची बनाने में लगे रहे।
--
बिसौली विधानसभा सीट- बसपा से जय पाल सिंह, कांग्रेस से प्रज्ञा यशोदा, आदर्श जनहित पार्टी से रामचंद्र, जनाधिकार पार्टी से रेखा चंद्रा, आम आदमी पार्टी से अनिल प्रकाश, निर्दलीय गौतम कुमार, सुरेंद्र।
सहसवान विधानसभा सीट- कांग्रेस से राजवीर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रामवीर सिंह, निर्दलीय रविंद्र शर्मा, पितांबर सिंह, प्रवेश कुमार, नुजहत परवीन, राकेश कुमार शर्मा, भारतीय भाईचारा पार्टी से बदन सिंह, आम आदमी पार्टी से अनिल कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से दिनेश कुमार सिंह, जनसेवा सहायक पार्टी से नवाब।
बदायूं विधानसभा सीट- सपा से हाजी रईस अहमद, भारतीय सुभाष सेना से नंदराम, जनसेवा सहायक पार्टी से संतोष कुमार गुप्ता, आजाद समाज पार्टी से तमीम उद्दीन, निर्दलीय रामफल शाक्य, चंद्रपाल सिंह।
शेखूपुर विधानसभा सीट- कांग्रेस से ममता देवी प्रजापति, आजाद समाज पार्टी से अवनेश कुमार, भारतीय सुभाष सेना से कुंवरपाल, बहुजन मुक्त पार्टी से रविंद्र कुमार सिंह, निर्दलीय सर्वेश, शाहिद अली।
दातागंज विधानसभा सीट-कांग्रेस से आतिफ खां, गरीब रोजगार पार्टी से राजीव कुमार, जन अधिकार पार्टी से गणेश, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृपा शंकर, राष्ट्रीय परिवर्तन दल से सुभाष चंद्र यादव, जनसेवा सहायक पार्टी से ब्रजपाल सिंह, भारतीय सुभाष सेना से रघुनंदन, निर्दलीय चेतना सिंह।
बिल्सी विधानसभा सीट- कांग्रेस से अंकित चौहान, राष्ट्रीय परिवर्तन दल से वीपी सोलंकी, आम आदमी पार्टी से देवेंद्र, आजाद समाज पार्टी से मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, आसिफ निसार, अरबाद नकवी, राजू, जन अधिकार पार्टी से अवधेश कुमार, जय महाभारत पार्टी अशोक कुमार, जन सेवा पार्टी से सुरेश चंद्र, महिपाल, अशोक कुमार, मुकेश, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि।
--
अरबपति हैं शहर सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रईस, दूसरे प्रत्याशी लखपति
बदायूं। शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले हाजी रईस अरबपति हैं। बदायूं से लेकर महाराष्ट्र तक उनके पास चल और अचल संपत्तियां हैं। उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति है। मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन मेंउनके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।
हाजी रईस ने नामांकन के समय अपनी संपत्तियों का जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक उनके पास 2.27, पत्नी के पास 2.41 लाख का कैश है। उनके पास 47.58 और पत्नी के पास 89.43 लाख की ज्वेलरी है। हाजी रईस के पास तीन और उनकी पत्नी के पास एक लक्जरी गाड़ी है। उनके पास 7.92 और पत्नी के पास तीन करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्तियां हैं। हाजी रईस के पास 60.28 और पत्नी के पास 1.73 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं। कई कंपनियों में वह शेयर होल्डर भी हैं।
बिसौली से बसपा प्रत्याशी जयपाल सिंह लखपति हैं। उनके पास 2.17 और पत्नी के पास 70 हजार कैश है। उनकी और पत्नी की चल संपत्तियां 12 लाख से ज्यादा और अचल संपत्ति 3.50 लाख है।

बिसौली से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा के पास पांच लाख की चल और 10.55 लाख की अचल संपत्ति है। बिसौली से आम आदमी पार्टी के अनिल प्रकाश के पास 20 हजार कैश, 10 लाख की चल और 20 लाख की अचल संपत्ति है। दातागंज से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ खां के पास एक लाख, पत्नी के पास 50 हजार कैश है। उनकी और पत्नी की अचल संपत्ति नौ लाख से ज्यादा और अचल संपत्ति सात लाख से ज्यादा है। संवाद

नामांकन कराने पहुंचीं कांग्रेस की शेखूपुर प्रत्याशी ममता देवी प्रजापति। संवाद

नामांकन कराने पहुंचीं कांग्रेस की शेखूपुर प्रत्याशी ममता देवी प्रजापति। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे रापद के बीपी सोलंकी। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे रापद के बीपी सोलंकी। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे सहसवान सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर यादव। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे सहसवान सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे दातागंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ खां। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे दातागंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ खां। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे बिल्सी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंकित चौहान। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे बिल्सी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंकित चौहान। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे बिसौली सीट से बसपा प्रत्याशी जयपाल सिंह। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे बिसौली सीट से बसपा प्रत्याशी जयपाल सिंह। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे शहर सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रईस। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे शहर सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रईस। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed