{"_id":"6a1f2a567b14aea6e705a3e4","slug":"police-written-examination-will-be-held-at-15-centres-more-than-30-thousand-candidates-will-appear-badaun-news-c-123-1-sbly1018-165284-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 15 केंद्रों पर होगी पुलिस लिखित परीक्षा 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 15 केंद्रों पर होगी पुलिस लिखित परीक्षा 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Wed, 03 Jun 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा जनपद में तीन दिन 8, 9 और 10 जून को 15 केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा की छह पालियों में कुल 33,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता मेंं बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांति पूर्वक संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, कैलकुलेटर का ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।