फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police will investigate the killing of the jackal, the ranger gave a report

Budaun News: सियार के मारे जाने की पुलिस करेगी जांच, रेंजर ने दी तहरीर

Mon, 13 Jan 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police will investigate the killing of the jackal, the ranger gave a report
सहसवान। वन दरोगा की रेंज कार्यालय परिसर के अंदर खड़ी कार से सियार का शव मिलने के मामले में अब वन विभाग के साथ ही पुलिस भी जांच करेगी। इसके लिए रेंजर अशोक कुमार त्यागी ने कोतवाली पुलिस को पत्र देकर अपने स्तर से जांच कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

रविवार को सहसवान में वन विभाग के रेंज कार्यालय परिसर में खड़ी वन दरोगा विजय सिंह की कार से प्लास्टिक की बोरी में सिर और पैर कटा सियार का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद साथियों के साथ मौके पर पहुंचे पशुप्रेमी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के रेंजर अशोक कुमार त्यागी ने भी कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर अपने स्तर से जांच कराने का आग्रह किया है। रेंजर ने बताया कि विभागीय जांच के साथ ही पुलिस से जांच कराई जाएगी। ताकि मामले का सही खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि इस घटना में विभागीय कर्मचारी के साथ-साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को भी सियार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वन विभाग को नहीं मिल सकी। इससे अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सियार का सिर और पैर काटने से पहले उसे गोली मारी गई या किसी अन्य तरीके से हमला कर उसे घायल किया गया। वहीं, रेंजर ने विभागीय उच्चाधिकारियों को इस मामले में अवगत कराकर फॉरेंसिक टीम से जांच कराने को कहा है।



हर मामले को दबा जाता है वन विभाग
वन विभाग की कार्यशैली अजीबोगरीब है। हर मामले को अधिकारी दबाने में जुट जाते हैं। कुछ दिन पहले काले हिरण का शव खेत के किनारे मिला था। आज तक उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे कुछ समय पहले मुजरिया में वन दरोगा के कैंपस में गड्ढे में एक वन्य जीव का कंकाल मिला था, जो हिरण का बताया जा रहा था। इस मामले में भी वन विभाग ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। अब एक वन दरोगा की कार की डिकी से सियार का शव मिला तो इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही यह बताया जा रहा है कि शव वन दरोगा की कार की डिकी में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed