Budaun: पुलिस ने रुकवाया युवक का अंतिम संस्कार, अर्थी से उठाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा; यह है मामला
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में 25 वर्षीय युवक जुगल किशोर ने फंदे से लटककर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार को ले गए। वहीं ससुराल वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सर्वा निवासी जुगल किशोर पुत्र संतोष की शादी करीब दो साल पहले कालूपुर निवासी रीता के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि सोमवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उससे नाराज होकर जुगल किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर युवक के ससुराल वाले और तमाम रिश्तेदार पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: परिवारवालों ने बेटी के प्रेमी को पहले जमकर पीटा, फिर कराई शादी
सुबह सभी लोगों ने बैठकर फैसला लिया कि जुगल किशोर की पत्नी की शादी उसके छोटे भाई से करा दी जाएगी। वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे लेकिन रीता का भाई विनेश इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिवार वाले युवक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान ले गए।
सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार पहुंच गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसमें रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.