फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police took action against eight people, including the martyr's father, for disturbing the peace.

Budaun News: बलिदानी के पिता समेत आठ लोगों पर पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police took action against eight people, including the martyr's father, for disturbing the peace.
इस्लामनगर। इस्लामनगर के सबानगर गांव में एक घर के ऊपर से निकल रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें एक महिला व सेना के बलिदानी के पिता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सबानगर गांव के निवासी रहे बलिदानी मोहित सिंह के पिता नत्थू सिंह, बीना पत्नी प्रदीप सहित आठ किसानों पर कार्रवाई की है। पीड़ित बीना ने बताया कि परिवार के बंटवारे में उसको भूमि मिली थी। वर्ष 2021 में उसकी नींव रखी, फिर 2023 में मकान बनाकर तैयार हो गया था। अब घर के पास से हाईटेंशन लाइन निकाली जा रही है और घर को हटाने काे कहा जा रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लोगों का कहना है इस मामले में बलिदानी के पिता का नाम भी पुलिस ने दर्ज कर दिया जबकि वह वहां मौके पर पहुंचे ही नहीं थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को पत्र भेज कर अपने साथ न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
इस पूरे मामले के बारे में इस्लामनगर थाने से मुझे बताया नहीं गया है। इसके बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed