{"_id":"5842e7794f1c1b0d1ede8f11","slug":"police-team-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में सक्रिय पशु तस्करों ने शनिवार सुबह करीब चार बचे गश्त कर रही पुलिस टीम को पिकअप वाहन से रौंदने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता हुआ देखकर तस्कर पिकअप वाहन छोड़कर भाग गए। वाहन से पुलिस ने छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार तड़के सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह यादव को सूचना मिली कि चौकी नंबर चार की ओर से कुछ लोग पिकप वाहन में प्रतिबंधित पशु लादकर इस्लामनगर की ओर जा रहे हैं। पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने पशु तस्करों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसआई अजयपाल सिंह को दी। अजयपाल सिंह ने टीम के साथ हरना तकिया के पास तस्करों की घेराबंदी की। यहां संदिग्ध पिकअप वाहन पहुंचा इस पर पुलिस ने चालक को रूकने का इशारा किया। चालक ने पिकअप वाहन से पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे गड्ढों में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जीप से पिकअप का पीछा किया। घेराबंदी होती देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को पिकप में पैर, मुंह बंधे ठुसे हुए छह प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद प्रतिबंधित पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह यादव ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।