फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police remained deployed during every ritual under the shadow of bayonets in Badaun

संगीनों के साए में हुए फेरे: हर रस्म के दौरान तैनात रही पुलिस, बग्घी से बरात लाने पर मारने की दी थी धमकी

Sun, 03 Mar 2024 09:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 09:59 PM IST
सार

दोपहर के समय दूल्हा बग्घी से बरात लेकर पहुंचा। सभी बराती डांस करते हुए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। वहीं पर पुलिस की सुरक्षा में शादी से संबंधित सभी रस्में निभाई गईं। बरात चढ़ने के दौरान भी पुलिस आगे-पीछे तैनात रही।

विज्ञापन
Police remained deployed during every ritual under the shadow of bayonets in Badaun
डीजे की धुन पर धिरकते बराती और तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के चंदेसी गांव में रविवार को एक अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी की शादी पुलिस की सुरक्षा में संपन्न हुई। उसके परिवार के लोगों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि दूसरी जाति के लोगों ने बग्घी से बरात चढ़ाने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे रविवार को गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन

 

ग्राम चंदेसी निवासी रमेश और वीरेश ने 21 फरवरी को एसडीएम से शिकायत की थी। उनका कहना था कि वह अनुसूचित जाति से हैं। तीन मार्च को रमेश की बेटी खुशबू की सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद से बरात आ रही थी जबकि छह मार्च को वीरेश की बेटी की शादी है। उनके परिवार में कई दिन से शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके बारे में गांव के अधिकतर लोगों को जानकारी है। उनके गांव में दूसरी जाति के लोग ज्यादा हैं। जब उन्हें पता चला कि वह अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से करेंगे तो उन्होंने बग्घी से बरात लाने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

 

16 फरवरी को आरोपी उनके घर में घुस आए थे और उन्होंने धमकी दी थी। इसके अगले दिन एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने गांव के दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की थी। इस पर दूसरे पक्ष ने कहा था कि उन्हें कोई एतराज नहीं है। उनकी बेटी है, वह जैसे चाहे शादी करें। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन रविवार सुबह से ही अलर्ट हो गया। गांव में सुबह से ही नायब तहसीलदार अनंगराज, कानून-गो प्रेम शंकर, लेखपाल लालबहादुर और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर के समय दूल्हा बग्घी से बरात लेकर पहुंचा। सभी बराती डांस करते हुए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। वहीं पर पुलिस की सुरक्षा में शादी से संबंधित सभी रस्में निभाई गईं। बरात चढ़ने के दौरान भी पुलिस आगे-पीछे तैनात रही। हालांकि शादी होने तक कोई विरोध जैसा मामला सामने नहीं आया। शाम को पुलिस की सुरक्षा में ही दुल्हन की विदाई हुई। उसके बाद पुलिस भी गांव से चली गई। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष ने असुरक्षा महसूस की थी, जिससे शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई।


छह मार्च को गुन्नौर से आएगी बरात

चंदेसी गांव में रविवार को रमेश की बेटी की शादी हो गई लेकिन अब वीरेश की बेटी की छह मार्च को बरात आ रही है। उनकी बेटी की बरात गुन्नौर से आएगी। उसमें भी पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।

इस संबंध में 21 फरवरी को शिकायत आई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया था। रविवार सुबह गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए। शांतिपूर्वक शादी हुई है। - प्रेमपाल सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed