फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police reached near the accused of murder of disabled farmer, found clues

Budaun News: दिव्यांग किसान के हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस, सुराग मिले

Thu, 28 Sep 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police reached near the accused of murder of disabled farmer, found clues
बदायूं। ग्राम किशनपुर के रक्षपाल हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इससे थाना पुलिस हत्यारोपियों के नजदीक पहुंच गई है। थाना पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े तमाम लोगों के मोबाइलों की कॉल डिटेल और उनकी लोकेशन निकलवाई है। हालांकि अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार रात रक्षपाल यादव (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रक्षपाल एक पैर से दिव्यांग थे। वह रविवार रात अपने मकान में दरवाजा खोलकर सो रहे थे। मध्य रात्रि को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उनके भतीजे जितेंद्र यादव ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उसका कहना था कि रंजिश के चलते आरोपी बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश उसके घर में घुस आए थे। उन्होंने रक्षपाल को दो गोलियां मारी थीं। इस हत्याकांड की छानबीन में थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपियों की नामजदगी पर पहले ही सवाल उठ गए थे। इनमें एक आरोपी नन्हे चंदौसी में एक कंपनी में ड्यूटी करता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे थाना पुलिस ने हत्याकांड की और गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। थाना पुलिस उनके खिलाफ सुबूत तलाश कर रही है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि इसकी छानबीन कराई जा रही है। इसमें घटना से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई है। जल्द ही आरोपियों के चेहरे सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article