फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police raided the caught the couple in guest house rooms in budaun

गेस्ट हाउस में छापा: कमरों में युवकों के साथ थीं युवतियां, पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली; दो पकड़े

Wed, 13 Sep 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 05:39 PM IST
सार

उझानी में एक गेस्ट हाउस को चार महीने पहले सील किया गया था। बावजूद इसके गेस्ट हाउस के कमरों को किराये पर दिया जा रहा था। बुधवार को पुलिस ने छापा मारा तो एक कमरे में युवक के साथ युवती मिली। दूसरे कमरे से एक प्रेमी जोड़ा किसी तरह भाग गया। 

विज्ञापन
Police raided the caught the couple in guest house rooms in budaun
गेस्ट हाउस के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में करीब चार महीने पहले सील किए गए गेस्ट हाउस में एक बार फिर प्रेमी जोड़े पकड़े गए। शिकायत के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों में तलाशी ली तो पहली मंजिल के कमरे में प्रेमी जोड़ा मिला। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दूसरी मंजिल से दूसरा प्रेमी जोड़ा खिसक गया। पकड़े गए प्रेमी जोड़े को बालिग बताते हुए कोतवाली पुलिस ने उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में अनैतिक काम होता है। सील होने के बाद भी घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता था। 

विज्ञापन


बुधवार को आसपास के लोगों ने बाइक सवार दो प्रेमी जोड़ों को बदायूं रोड बाजार स्थित गेस्ट हाउस में घुसते देख तो शोर मच गया। भाजपा मठ-मंदिर प्रकोष्ठ के नगर संयोजक शिवम शर्मा ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। इसके बाद शिवम अपने समर्थकों के साथ गेस्ट हाउस में घुस गए। उनके साथ विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और भाजपा के पूर्व महामंत्री योगेश प्रताप सिंह भी थे। 

विज्ञापन

कमरे में मिले युवक और युवती 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही विहिप और भाजपा नेता ने लोगों को साथ लेकर गेस्ट हाउस की घेराबंदी कर ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो प्रथम तल के एक कमरे में युवक और युवती मिली। पूछताछ के दौरान द्वितीय तल पर कमरे में दूसरे समुदाय का प्रेमी युगल निकला, लेकिन वह किसी की शह पर मौके से खिसक गया। बाद में पुलिस पकड़े गए प्रेमी जोड़े का लेकर कोतवाली पहुंची। 

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने आधारकार्ड भी पुलिस के सामने पेश कर दिए। प्रेमी जोड़े के साथ मिली युवतियां कॉलेजों में पढ़ती हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा बालिग हैं। दोनों के परिजनों को भी कोतवाली बुला लिया गया। दोनों अपनी मर्जी से आए थे, इसलिए उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि इस गेस्ट हाउस में पहले भी प्रेमी जोड़े पकड़े जा चुके हैं। पिछली बार गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed