फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police on kachhla ganga ghat

कछला में गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुटने देने को पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
police on kachhla ganga ghat
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण के चलते कछला गंगा मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा। इसलिए मुख्य स्नान पर्व सोमवार को पुलिस और प्रशासन को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। क्योंकि कोरोना को सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कछला गंगाघाट लोगों की भीड़ नहीं जुटने देना है। इसी को देखते हुए पूर्व संध्या से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आसपास जिलों के अफसरों को अलर्ट पर रखा गया है। वैसे तो सीमावर्ती जिलों के अफसरों को श्रद्धालुओं के वाहन अपनी-अपनी सीमा में रोके जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन कछला गंगाघाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। तो कोरोना से बचाव रखना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर खासकर कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन बीते वर्ष श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से सरकार ने भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई तो गंगा स्नान भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल हो गया। मार्च महीना से सभी पूर्णिमा पर स्नान नहीं हो पाया। अनलॉक के चलते पिछले कुछेक दिनों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो सरकार ने बचाव के लिए नये सिर से गाइड लाइन भी जारी कर दी। कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए तीन दिन पहले ही डीएम कुमार प्रशांत ने सीमावर्ती जिले जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर श्रद्धालुओं से सहयोग मांगा था। इसके मद्देनजर सीमावर्ती जिलों के अफसरों को अपने जिले की सीमा में ही श्रद्धालुओं के वाहनों को रोकना होगा। अगर ऐसा हुआ तो काफी हद तक संभव है कि कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा न हो। इधर, कोतवाली पुलिस की ओर से कोरोना से जुड़ी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए आसपास थानों का फोर्स भी गंगाघाट पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह घाट पर भीड़ नहीं लगने दें।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही घाट के पास सज गईं प्रसाद-खिलौनों की दुकानें
उझानी। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी नहीं होने देने के लिए पुलिस और प्रशासन के पुख्ता इंतजाम हैं, लेकिन रविवार को घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नजर आए। घाट के पास ही प्रसाद और खिलौनों की दुकानें भी लग गईं। हाईवे वाले छोर से गंगाघाट तक तो दूसरी तरफ कासगंज वाले छोर पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य होगा। कछला समेत आसपास के घाटों पर भी सतर्कता बरती जाएगी।- किशोर गुप्त, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed