{"_id":"6853136497ece7b98403d12d","slug":"police-on-back-foot-accused-of-dereliction-of-duty-arrested-badaun-news-c-123-1-akb1003-141388-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैकफुट पर आई पुलिस, कर्तव्य का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैकफुट पर आई पुलिस, कर्तव्य का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी शौर्य ठाकुर। स्रोत पुलिस
बदायूं। शहर के पॉश कालोनी डीएम रोड पर 15 जून की सुबह हुई एमकॉम के छात्र कर्तव्य पटेल की हत्या के मामले में भारी विरोध के बाद पुलिस बैकफुट पर आई। बुधवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपी ने हत्या के पीछे की वजह महज दो गुटों के बीच बहसबाजी बताई है, लेकिन चर्चा है कि पूरा मामला आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़ा है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी कर्तव्य पटेल (24) पुत्र भूपेंद्र सिंह एमकॉम का छात्र था। वह 15 जून की सुबह डीएम रोड पर टहलने निकला था। इसी बीच उसकी पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कर्तव्य पटेल के भाई हिमांशु पटेल ने डीएम रोड निवासी शौर्य ठाकुर पुत्र जुगेंद्र पाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही परिजनों ने एक नेता पर हत्यारोपी की मदद करने का आरोप लगाया था। आरोप थे कि पुलिस एक नेता के दबाव के कारण हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रहीं है। इसको लेकर परिजनों ने एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों से उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस की ओर से हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रहीं थी।
मंगलवार शाम शहर में लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इससे बाद पुलिस ने बुधवार को घौंचा मोड़ के पास से शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या का आलाकत्ल तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वारदात के समय वह अपने कुत्ते को डीएम रोड पर टहला रहा था। उसकी गली में उत्कर्ष मिश्रा अपने दोस्त कर्तव्य पटेल, अजय पटेल व रजत यादव के साथ दो बाइकों से आए थे। इन युवकों से उसकी बहस हुई। इससे उसे आभास हुआ कि वह उसकी हत्या करने के मकसद से आए। इससे वह अपने घर से तमंचा निकालकर लाया और दो फायर किया। इससे एक गोली कर्तव्य पटेल को लग गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या से जुड़े साक्ष्यों को संकलित करने में जुट गई है।
-
कर्तव्य पटेल अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों से घूम रहे थे। इसी बीच शौर्य ठाकुर और कर्तव्य पटेल के साथियों की बहस हुई। तभी शौर्य अपने घर से तमंचा निकालकर फायर करने लगा। गोली लगने से कर्तव्य की मौत हो गई। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रहीं है।
-डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी