फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police nab two smugglers with 11 kg of poppy husks.

Budaun News: पुलिस ने 11 किलो डोडा छिल्का के साथ दो तस्करों को दबोचा

Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police nab two smugglers with 11 kg of poppy husks.
बदायूं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 100 ग्राम डोडा छिल्का के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस टीम ने कादरी दरगाह तिराहा से संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 11 किलो 100 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्हे पुत्र राम स्वरूप निवासी मैरी बजर थाना मुसाझाग व राजू पुत्र भूपराम निवासी ग्राम जलालनगर थाना विसारतगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed