फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police found passbook of seven account holders found in the house of accused youth, eight more people questioned

पुलिस को आरोपी युवक के घर में मिलीं सात खाताधारकों की पासबुक, आठ और लोगों से पूछताछ

Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police found passbook of seven account holders found in the house of accused youth, eight more people questioned
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी करीब दो दर्जन लोगों के बैंक खातों में पहुंची लाखों रुपये की रकम हवाला की होने के शक के बीच शुक्रवार को पुलिस ने तहकीकात का दायरा आगे बढ़ा दिया। खुद खाते खुलवाकर उनमें पहले रकम को ट्रांसफर कराने और फिर उन्हीं खातों से रुपये निकालने वाले आरोपी युवक ने आठ-नौ खाताधारकों के नाम पुलिस को बताए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर वहां सात खाताधारकों की पासबुक बरामद की है। इसके बाद अब पुलिस ने इन खाताधारकों समेत कुल आठ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी खातों से लेनदेन की बैंक से डिटेल भी मांगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दूसरे दिन भी हिरासत में रहा। उससे पूछताछ के दौरान जो जानकारी मिली, उसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर अब्दुल्लागंज गांव में दबिश दी। सबसे पहले आरोपी युवक का घर खंगाला गया। युवक की निशानदेही पर पुलिस को एक संदूक से सात पासबुक मिली। ये सभी यूनियन बैंक उझानी की शाखा के खाताधारकों के हैं। ये सभी खाते आरोपी युवक ने ही खुलवाए हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि खातों में बाहर से जो रकम पहुंची है, वह भी आरोपी खुद ही निकालता है। पासबुक की बरामदगी के बाद अब पुलिस संबंधित खाताधारकों समेत कुल आठ लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें दो लोग पड़ोसी गांव के बताए जा रहे हैं। खाताधारकों ने भी पुलिस से आरोपी युवक की हकीकत बताई है। पुलिस के मुताबिक सातों खातों से की गई लेनदेन की डिटेल भी जुटाई जा रही है। इसके लिए संबंधित बैंक से भी संपर्क किया गया है। इस मामले में पुलिस पिछले चार दिनों से जांच कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि अब्दुल्लागंज निवासी लोगों के खातों में रकम हवाला की है या नोएडा के प्रापर्टी डीलर ने कोई खेल किया है।
विज्ञापन

बड़े ‘खेल’ में किसी का मोहरा भी हो सकता है आरोपी युवक
उझानी। पूछताछ के दौरान अब्दुल्लागंज निवासी आरोपी युवक ने पुलिस को सहज अंदाज में ही जवाब दिए है। वह अभी तक यही कह रहा है कि खातों में जो रकम पहुंची है, वह उसके परिचित प्रापर्टी डीलर की है। उसने पुलिस को यह जरूर बताया है कि इसकी एवज में उसे और खाताधारकों को आर्थिक फायदा होता रहा है। इसे लेकर न तो ग्रामीणों को विश्वास हो रहा है और न ही पुलिस संतुष्ट नजर आई। इससे यह भी लग रहा है कि वह किसी बड़े खेल का छोटा मोहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम पर जिले के खुफिया तंत्र की भी नजर
उझानी। अब्दुल्लागंज निवासी लोगों के खातों में रकम को लेकर दो दिन पहले मामला उजागर हुआ तो जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को खुफिया तंत्र की ओर से यूनियन बैंक में भी खातों के बारे में संपर्क साधा गया। अब्दुल्लागंज पर भी विभाग की नजर बनी हुई है। अहम जानकारियां भी जुटाई जा रही है। इसकी भनक ग्रामीणों को भी लग चुकी है। इसके साथ ही नगर निवासी एक युवक पर शक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसके घर से सात पासबुक बरामद की गई है। सभी पासबुक अब्दुल्लागंज के लोगों की हैं। अब बैंक से लेनदेन की डिटेल का इंतजार है। शक के दायरे में आए इन सभी खातों से लेनदेन पर रोक लगवाएंगे।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed