फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police found one kg opium with three youths of Bhamora, pistol recovered

पुलिस को भमोरा के तीन युवकों के पास मिली एक किलो अफीम, तमंचा बरामद

Thu, 30 Dec 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police found one kg opium with three youths of Bhamora, pistol recovered
उझानी (बदायूं)। अफीम बेचने निकले तीन युवकों को पुलिस से बुधवार शाम कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास दबोच लिया। वह बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गहर्रा के निवासी कमलजीत, रामस्वरूप और श्याम सिंह निकले। तीनों के पास एक किलो अफीम मिली। एक के पास तमंचा और दूसरे पर चाकू मिला।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शाम पांच बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास बाइक चेकिंग और संदिग्धों की तलाशी अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान कासगंज की ओर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े युवकों पर पड़ी तो वह खिसकने लगे। दरोगा अनूप सिंह और दिगंबर ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। तीनों की तलाशी ली तो एक के पास चार सौ और दो युवकों के पास तीन-तीन सौ ग्राम अफीम मिली। पकड़े गए युवकों ने खुद को बरेली जिले में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गहर्रा निवासी कमलजीतथ, रामस्वरुप और तीसरे ने श्याम सिंह बताया।
विज्ञापन

कमलजीत के पास तमंचा और दो कारतूस और रामस्वरूप की जेब में चाकू निकला। तीनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े तीनों युवक अफीम के धंधे में पहले से लिप्त रहे हैं। पहले भी ये भमोरा में पकड़े जा चुके हैं। तीनों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed