फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police encounter with cattle smugglers in Bhawanipur Budaun

Budaun News: भवानीपुर के जंगल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली

Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में शुक्रवार रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा तस्कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Police encounter with cattle smugglers in Bhawanipur Budaun
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शुक्रवार रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के जंगल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। मौके से पशु काटने के कई औजार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 12 बजे सहसवान कोतवाली इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सूचना मिली कि भवानीपुर के जंगल में दो तस्कर एक संरक्षित पशु को काटने के लिए ले गए हैं। इस पर उन्होंने तुरंत एसआई रामेंद्र सिंह को बुलाया। पुलिस टीम ने टेढ़ाघाट पुल के बराबर से चकरोड पर पहुंचकर पशु तस्करों की घेराबंदी की। 
विज्ञापन


किसी तरह तस्करों को पुलिस की भनक लग गई और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक तस्कर को पैर में गोली लग गई। वह मौके पर गिर गया। उस वक्त अंधेरा था, इसका फायदा उठाकर दूसरा तस्कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवानीपुर खैरू का रहने वाला है तस्कर 

जिस तस्कर को पैर में गोली लगी है, उसने पूछताछ में अपना नाम ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी आलम पुत्र यासीन उर्फ आसीन बताया। इसकी सूचना पर रात में ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मौके से भागे तस्कर की तलाश चलती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

घायल तस्कर को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने फरार तस्कर का नाम कस्बे के मोहल्ला पठान टोला निवासी हारिश पुत्र इदरीस बताया। मौके से एक संरक्षित पशु, एक कुल्हाड़ी चार छुरी, एक तराजू बाट, प्लास्टिक की थैली, रस्सी, कपड़ा, तमंचा आदि बरामद हुआ है। इनमें आलम के खिलाफ चार और हारिश के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सहसवान कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर भवानीपुर के जंगल में घेराबंदी की। दो तस्कर संरक्षित पशु को काटने के लिए लाए थे। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगी है। दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। मुकदमा दर्ज कर इसमें कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed