{"_id":"5929c7364f1c1b7e75535a65","slug":"police-custody-custody-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से भागने वाला बंदी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी से भागने वाला बंदी दबोचा
बदायूं।
Updated Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से भागे बंदी सरवर को 24 घंटे के भीतर पुलिस और एसओजी की टीम ने आंवला रोड से पकड़ लिया। एसओ सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फरार बंदी सरवर की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगातार दबिश देने में लगी हुई थी। इस बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर सुबह जाल बिछाकर सरवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
बता दें पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी सरवर को पुलिस कस्टडी में शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट लाया गया था। इस दौरान पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बंदी फरार हो गया। वहीं इस मामले में लापरवाही पर एसएसपी चंद्र प्रकाश ने एचसीपी रोहिताश सिंह, आरक्षी रमेश चंद्र, राधवेंद्र शुक्ला और रोहित कुमार को निलंबित कर दिया है।
बंदी को पकड़ने वाली टीम में एसओ राजीव कुमार शर्मा, दरोगा जितेंद्र और एसओजी टीम शामिल हैं।