फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police caught gangster with reward of Rs 25 thousand, sent him to jail

Budaun News: पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, जेल भेजा

Wed, 07 Feb 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Police caught gangster with reward of Rs 25 thousand, sent him to jail
सिविल लाइंस पुलिस द्वारा पकड़ा गया गैंगस्टर फिरासत। संवाद
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर का रहने वाला है फिरासत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 हजार के इनामी गैंगस्टर फिरासत को दबोच लिया। थाना पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। दोपहर में उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी फिरासत एक गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश थी। कई बार पुलिस उसके घर पर दबिश दे चुकी थी लेकिन आरोपी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। उसकी तलाश में कई मुखबिर भी लगाए थे।
विज्ञापन

जहां भी उसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम वहीं जाकर दबिश दे रही थी। आरोपी काफी शातिर है। इससे वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इससे पुलिस ने उसके उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा था। मंगलवार सुबह पुलिस को उसके संबंध में सटीक सूचना मिली। इससे पुलिस ने नादे की गौटिया चौराहे के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed