{"_id":"66f9913f5174b87cc90a72d9","slug":"police-caught-a-tractor-trolley-loaded-with-sand-suspected-to-be-illegal-mining-badaun-news-c-123-1-sbly1035-126759-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, अवैध खनन का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, अवैध खनन का शक
विज्ञापन
उझानी पुलिस के कब्जे में बालू लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली।
उझानी। अपर जिलाधिकारी से शिकायत के बाद पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। उसका चालक भी पुलिस के कब्जे में है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए जाने को लेकर पुलिस ने खनन निरीक्षक को सूचना दी है।
मामला रविवार दोपहर का है। बाइपास से बालू लदी दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देख एक व्यक्ति ने पहले अपर जिलाधिकारी, फिर खनन निरीक्षक को फोन किया। फोन पर बताया कि इलाके में कई जगहों पर पीली बालू का खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची। तब तक दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जा चुकीं थीं। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक समेत पुलिस ने पकड़ लिया।
निरीक्षक (अपराध) राहुल कुमार ने बताया कि चालक ने खनन के लिए अनुमति प्रपत्र दिखाया है, लेकिन उसे खनन निरीक्षक ही तस्दीक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अवगत करा दिया गया है। खनन निरीक्षक के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।