बदायूं में पकड़ी गई नशे की खेप: दो किलो अफीम के साथ सात तस्कर गिरफ्तार, कांसगज में होती थी सप्लाई
अलापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच तस्कर दबोचे हैं। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने कासगंज के दो खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में अलापुर थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों का गैंग दबोच लिया। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। इसमें पकड़े गए दो तस्कर खरीदार हैं और पांच तस्कर अफीम बेचने वाले हैं। उनके पास से तीन बाइक भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला मंगलवार सुबह करीब दस बजे का है। उस वक्त अलापुर थाना पुलिस गभियाई भट्ठे के नजदीक वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार तस्कर अफीम की खेप लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और तीन बाइक पर सवार पांच तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास दो किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम उसहैत निवासी शराफत पुत्र बल्ली, तसव्वर पुत्र बन्ने, फतेहनगला वजीरगंज निवासी महाराज पुत्र अंगनलाल, उघैनी अलापुर निवासी प्रवेश पुत्र राजेश्वर और गभियाई निवासी फारुख पुत्र माशूक बताए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अफीम सप्लाई करने जा रहे थे। कासगंज से दो खरीदार अलापुर आए हुए हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उन खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया। खरीदारों ने अपने नाम कासगंज के सिकंद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव समतपुर निवासी पंकज पुत्र सुरेश और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी उमेश पुत्र सत्यपाल बताए। पुलिस ने सातों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनकी बाइक कब्जे में ले ली गईं हैं। सभी तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
अलापुर पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम और तीन बाइक बरामद हुई हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। -कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज