फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police beat up disabled brother of BJP leader in Budaun

Budaun News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस ने भाजपा नेता के दिव्यांग भाई को पीटा, महिलाओं से की अभद्रता

Tue, 04 Aug 2026 06:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में दबिश देने गई चौकी बराही पुलिस पर भाजपा नेता के दिव्यांग भाई को पीटने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता भी की। 

विज्ञापन
Police beat up disabled brother of BJP leader in Budaun
दिव्यांग नंदकिशोर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर भाजपा नेता के दिव्यांग भाई को पीटने और परिजन से अभद्रता करने का आरोप लगा है। सोमवार शाम पुलिस गैंगस्टर के एक आरोपी को पकड़ने फिरोजपुर गांव गई थी, तभी यह घटना हुई। आरोप है कि पुलिस ने दिव्यांग नंदकिशोर का डंडा छीनकर मारपीट की और महिलाओं से भी अभद्रता की।

विज्ञापन


नंदकिशोर ने बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग हैं और अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दो सिपाही और एक दरोगा आए और गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने उनका सहारा वाला डंडा छीनकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब उनके 11 वर्षीय पुत्र अभय ने बचाने का प्रयास किया, तो उसे भी थप्पड़ मारे गए। 
विज्ञापन


नंदकिशोर के अनुसार, उनकी बुजुर्ग मां और पुत्री ने कारण पूछा तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। मोहल्ले के एक लड़के ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके हाथ पर डंडा मारा, जिससे उसका मोबाइल खराब हो गया। पुलिस ने खिड़की की जाली भी तोड़ी और महिलाओं से अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम का विवरण
पुलिस गैंगस्टर एक्ट में जमानत पर रह रहे एक आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन उसकी पत्नी ने विरोध किया। पत्नी ने कहा कि जब आरोपी जमानत पर है तो उसे क्यों पकड़ा जा रहा है। इसी बात पर पुलिस ने पास बैठे दिव्यांग नंदकिशोर का डंडा छीना और आरोपी व उसकी पत्नी को पीटने लगी। जब नंदकिशोर ने अपना डंडा मांगा, तो पुलिस ने उनसे भी मारपीट की।

सीओ का बयान
नंदकिशोर के भाई संजीव भाजपा के सेक्टर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से करेंगे। दातागंज के सीओ अशेष नाथ सिंह ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच करा रही है। सीओ ने बताया कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed