{"_id":"62bf49e5f0513c4429688850","slug":"police-badaun-news-bly490081219","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मिश्रित आबादी के इलाकों में ज्यादा सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मिश्रित आबादी के इलाकों में ज्यादा सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में उदयपुर हत्याकांड और जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। खुफिया इकाई भी सक्रिय रही। प्रमुख इलाकों में भीड़ जमा नहीं होने दी गई।
उदयपुर हत्याकांड को लेकर बुुधवार और बृहस्पतिवार को यहां भी हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिए थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज थी, ऐसे में पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर पहले से तैयारी की गई। पुलिस फोर्स तैनात रहा। खुफिया इकाई भी टोह लेती रही। जामा मस्जिद, सुभाष चौक, छह सड़का, घंटा घर, टिकटगंज, नई सराय आदि इलाकों में पुलिस सतर्क रही।
बिसौली। जुमे की नमाज नगर व क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। मुस्तफा मस्जिद में नमाज के बाद तकरीर करते हुए मौलाना इफ्तिखार अहमद अशरफी ने मुस्लिम भाइयों से अमन और शांति की अपील की।