फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

सतर्कता : धर्मस्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल

Sat, 11 Jun 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
police
शहर में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था देखतीं डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को जिले भर में शांति के साथ नमाज पढ़ी गई। इस दौरान धर्मस्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख धर्मस्थलों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे तो वहीं डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने स्वयं भ्रमण कर शहर का जायजा लिया। उन्होंने खुराफात फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कानपुर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर काफी सतर्क दिखा। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घंटाघर समेत कई स्थानों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। डीएम ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत पुलिस को सूचना दें। शरारती तत्व सोशल मीडिया पर भी लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। सभी लोग समझदारी से काम लें।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।
ग्रामीण इलाकों में भी शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज
दबतोरी। क्षेत्र में जुमे की नवाज शातिपूर्ण संपन्न हुई। लक्ष्मीपुर , संग्रामपुर, पपगांव, दबतोरा में मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ बिसौली शक्ति सिंह ने धर्मस्थलों का जायजा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर। पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रहा, कस्बे में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और वायरल हो रही भारत बंद की झूठी पोस्ट के झांसे में न आने की ताकीद की। इस दौरान एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह, वजीरगंज एसओ प्रकाश सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया।

बिसौली। नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क रहा। एक दिन पहले कोतवाली परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ सीओ व कोतवाल ने बैठक कर धारा 144 का हवाला देकर विरोध न करने की अपील की थी। एसडीएम ज्योति शर्मा व सीओ शक्ति सिंह ने कई बार नगर में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
----------
झूठी पोस्ट के कारण बंद रहीं कुछ दुकानें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही झूठी पोस्ट की वजह से बाजार में घंटाघर समेत कुछ जगहों पर काफी दुकानें बंद रहीं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed