फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

सुमित खेड़ा नवादा और प्रमोद बने कछला चौकी इंचार्ज

Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
police
बदायूं। आचार संहिता हटते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिले में पुलिस वालों की छंटनी शुरू कर दी है। रविवार रात उन्होंने चार चौकी इंचार्जों को हटा दिया। उनमें एक को न्यायालय सुरक्षा और तीन को फैजगंज बेहटा थाने भेजा है, जबकि चार एसआई को अलग-अलग चौकियों का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रविवार रात आठ दरोगाओं को इधर से उधर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र की नई सराय चौकी इंचार्ज सुमित शर्मा को खेड़ा नवादा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि खेड़ा नवादा के प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह को नई सराय चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

इधर, जरीफनगर में मालपुर ततेरा पुलिस चौकी इंचार्ज विकास पूनिया को हटाकर फैजगंज बेहटा थाने भेजा गया है। वहीं कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार को हटाकर फैजगंज बेहटा भेज दिया है। उधर, बिल्सी में रिसौली चौकी इंचार्ज इंद्रदेव सिंह को हटाकर न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। वहीं सहसवान कोतवाली में तैनात प्रमोद कुमार को कछला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। सिविल लाइंस थाने की सिविल लाइंस चौकी से शैलेंद्र सिंह को हटाकर फैजगंज बेहटा और फैजगंज बेहटा में तैनात अशोक कुमार को सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब होगी थानेदारों की छंटनी
एसएसपी ने अभी केवल आठ दरोगाओं को इधर-उधर किया है। अभी कई चौकी इंचार्ज और थानेदारों के ट्रांसफर किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस समय कुर्सियों पर जमे कई थानेदार लाइन जाने की सूची में आ गए हैं। जल्द ही उन्हें हटाकर नए थानेदारों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed